फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (17 to 23 February 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope:  तुला राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह ग्रहों की चाल आपके लिए शुभ नहीं कही जा सकती है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में शार्टकट लेने अथवा नियमों का उल्लंघन करन से बचना चाहिए अन्यथा लाभ की जगह नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार प्रोत्साहन अथवा प्रशंसा न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता के कारण बन सकते हैं। इस दौरान किसी भी मामले को लेकर कोर्ट-कचहरी जाने की बजाय बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम करना होगा। तुला राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह ग्रहों की चाल आपके लिए शुभ नहीं कही जा सकती है। इस सप्ताह किसी विषय को लेकर परम प्रिय व्यक्ति के साथ अनबन हो सकती है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने की आशंका रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्री यंत्र की पूजा एवं श्री लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें