फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope ( 1 To 07 July): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jun 2024 07:47 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस पूरे हफ्ते नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस पूरे हफ्ते नौकरीपेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी कार्य विशेष में मिलने वाली सफलता से आपका मन हर्षित रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यामिक कार्यों में खूब रमेगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब होंगे।
विज्ञापन


व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनेंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह यह सप्ताह विगत सप्ताह के मुकाबले बेहतर नजर आएगा। आपको घर परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिजन आपके द्वारा लिये गये अहम निर्णयों की तारीफ करेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी। यदि पूर्व में आप किसी बीमारी से ग्रसित थे उसमें आपको तेजी से स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग की चूड़ी देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें