फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (05 to 11 august): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Aug 2024 11:19 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको किसी भी चीज को लेकर बेवजह तनाव लेने अथवा बहसबाजी करने से बचना चाहिए। करियर हो या फिर कारोबार आपको कोई भी निर्णय लेते समय संयम और सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आने वाली तमाम तरह की मुश्किलों से घबराने की बजाय अपनी वचनबद्धताओं एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छी तरह से करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपके शुभचिंतक आपकी मदद को आगे आएंगे और आपका तन, मन और धन से साथ देंगे। इस दौरान आप स्वयं को पहले के मुकाबले तरोताजा व आनंदित महसूस करेंगे। यदि आप साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो आपकी पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर उसके साथ मिलकर कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी तमाम बाधाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। जीवन से जुड़ी उलझनों को सुलझाने में जीवनसाथी मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें