Virgo Weekly Horoscope: रोजी-रोजगार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके सिर पर कामकाज का अत्यधिक दबाव रहेगा। टारगेट ओरिएंटेड कार्य करने वालों के लिए समय प्रतिकूल है।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह छोटी सी भी चूक आपकी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में करियर हो अथवा कारोबार उससे जुड़े सभी कार्यों को पूरे मनोयोग के साथ समय पर करने का प्रयास करें। रोजी-रोजगार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके सिर पर कामकाज का अत्यधिक दबाव रहेगा। टारगेट ओरिएंटेड कार्य करने वालों के लिए समय प्रतिकूल है।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह नियमों एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कारोबारी मामलों में आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा योग बन सकते हैं। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ तकरार और घर की सुख-शांति भंग होने की आशंका रहेगी। इस सप्ताह रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी की खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।