Libra Weekly Horoscope: नौकरीपेशा लोगों को अपने दायित्व का निर्वाह बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपसे सावधानी की अपेक्षा कर रहा है।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपका करियर-कारोबार पूर्व की तरह सामान्य रूप से चलता रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ की प्राप्ति होती रहेगी। यदि आप कारोबार से जुड़ी किसी समस्या को लेकर बीते कुछ समय से परेशान चल रहे थे, उसमें आपको इस सप्ताह कुछ हद तक समाधान खोजने में कामयाबी मिल सकती है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने भीतर उत्साह और सकारात्मक सोच को बनाए रखना फायदेमंद साबित होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी।
नौकरीपेशा लोगों को अपने दायित्व का निर्वाह बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपसे सावधानी की अपेक्षा कर रहा है। इस सप्ताह खुले हाथ से खर्च करने से बचें और जोखिम भरी योजनाएं में निवेश भूलकर भी न करें। तुला राशि के जातक अपने से बड़ों की सलाह को इग्नोर करने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में दिखावा न करें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की साधना तथा श्री सूक्त का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।