Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बीते कुछ समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिल जाएगा।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बीते कुछ समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस सप्ताह उसमें निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। इस सप्ताह आपके संगी-साथी काफी मददगार साबित होंगे। नए लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। सहकर्मी, सहयोगी, कर्मचारी, रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके बॉस आप पर मेहरबान होकर कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेरोजगार लोगों की रोजी-रोजगार तथा पहले से कार्यरत लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह अतिरिक्त आय अर्जित करने तथा संचित धन में वृद्धि करने में सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अर्थात आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप भविष्य की योजना पर काम करना चाहते हैं तो इसके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता और घर-परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की उन्नति से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को तुलसी और गुड़ का भोग लगाकर श्री विष्णु सहत्रनाम का पाठ करें।