Saptahik Dhanu Rashifal: प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहते हुए उससे कोई बात छुपाए नहीं अन्यथा बाद में उसका खुलासा होने पर संबंधों में दरार आ सकती है।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। छोटे-छोटे कार्य भी अधिक भागदौड़ करने पर ही पूरे हो पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा बना-बनाया कार्य भी बिगड़ सकता है अथवा उसमें अपेक्षित सफलता नहीं मिली पाएगी। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने के योग बनेंगे। इस दौरान आपका मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी नये काम में हाथ डालने का निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए अन्यथा उसमें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिसके चलते आर्थिक असंतुलतन बना रहेगा। इस सप्ताह आप स्वजनों से उम्मीद से अधिक अपेक्षा न करें अन्यथा उसके न पूरे होने पर रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहते हुए उससे कोई बात छुपाए नहीं अन्यथा बाद में उसका खुलासा होने पर संबंधों में दरार आ सकती है। इस सप्ताह माता की सेहत और संतान के करियर को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।