फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (21 to 27 october): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 21 Oct 2024 10:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope:सप्ताह के मध्य में आपका मन संतान की शिक्षा, करियर अथवा विवाह आदि को लेकर काफी चिंतित रह सकता है तो वहीं उत्तरार्ध में करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में मिले-जुले फल प्राप्त हो सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आपको इस स्लोगन को हमेशा याद रखना होगा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे हालांकि आप उनकी चालों को अंतत: अपनी सूझबूझ से नाकाम करने में कामयाब हो जाएंगे। कर्मक्षेत्र के साथ आपको अपने कुटुम्ब पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। किसी भी समझौते अथवा डील पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ एवं समझ लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपका मन संतान की शिक्षा, करियर अथवा विवाह आदि को लेकर काफी चिंतित रह सकता है तो वहीं उत्तरार्ध में करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कई जगह पर खुद से समझौता करना पड़ सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रखने से बचना चाहिए। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें