इस सप्ताह यदि एक कदम पीछे करने से दो कदम आगे जाने की संभावना बनती नजर आए तो धनु राशि के जातकों को ऐसा करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। धनु राशि के जातक यदि इस सप्ताह अभिमान और आलस्य त्याग करके अपने कार्यों को अंजाम देते हैं तो उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ और सफलता की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ रहने वाली है और इस दौरान उन्हें मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा लेकिन उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।
सप्ताह की शुरुआत से ही उन्हें अपने सीनियर और जूनियर का सहयोग प्राप्त होता नजर आएगा। करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि अथवा भवन का क्रय-विक्रय करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह अभिलाषा पूरी हो सकती है।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिजनों का उत्तम सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पर्यटन अथवा तीर्थाटन का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा केसर का तिलक अर्पित करके करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।