धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशबरी सुनने को मिल सकती है। इससे आपके आपके भीतर उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान रोजी-रोजगार के लिए की गई यात्राएं मनचाही सफलता दिलाएंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होंगे। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार के योग बनेंगे। इस दौरान व्यवसाय से संबंधित यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे उनका कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल कहा जाएगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।