फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (9 से 15 सितंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 09 Sep 2024 09:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptaaik Kumbh Rashifal: सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में अड़चन आने से आपका मन खिन्न रहेगा। 
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको भले ही करियर-कारोबार से जुड़ी कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़े लेकिन उत्तरार्ध तक स्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। ऐसे में आपको किसी बड़े निर्णय अथवा कार्य को करने के लिए आपको सप्ताह के उत्तरार्ध के समय का चयन करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों को चिंता छोड़ चिंतन करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को समय से निबटाने के लिए थोड़ा अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का सबब बनेगी। इस दौरान अत्यधिक खचों के कारण आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आंशिक सफलता मिलने के ही योग बनेंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अपने से बड़ों की बातों और छोटों की भावनाओं को नजरंदाज करने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में अड़चन आने से आपका मन खिन्न रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें