फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (22 To 28 July): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jul 2024 05:31 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपके काम कभी तेजी से बनते हुए तो कभी अटकते हुए नजर आएंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपके काम कभी तेजी से बनते हुए तो कभी अटकते हुए नजर आएंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस दौरान आपका पूरा फोकस अपने करियर-कारोबार को चमकाने पर रहेगा। सुखद पहलू यह भी कि इस दौरान आपको स्वजनों के साथ सौभाग्य का भी साथ मिलेगा। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा अपने संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। हालांकि ऐसा करते समय आपको किसी दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय अपने काम को खुद से करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा धोखा खाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें अन्यथा आपको परेशानी झेलना पड़ सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। जिसे सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी तक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार की स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता की तरफ से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने से मन दुखी रहेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए कामकाज की व्यस्तता के बीच कुछ समय जीवनसाथी के लिए निकालें। सप्ताह के अंत में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें