मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्तूबर का महीना
- फोटो : adobe stock
Mesh October Monthly Rashifal: अक्तूबर का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह कई राशि वालों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। क्योंकि इस माह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है। अक्तूबर माह में ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण कई तरह के राजयोगों का निर्माण देखने को मिलेगा। जिसमें महालक्ष्मी, गजकेसरी, बुधादित्य, नवपंचम, विपरीत, मालव्य और रुचक जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। हिंदू पंचाग के अनुसार अक्तूबर माह की शुरुआत 01 अक्तूबर को पूर्वाआषाढ़ नक्षत्र के साथ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होगी। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि से महीने की शुरुआत को बहुत ही शुभ माना जा रहा है। वहीं अक्तूबर माह का समापन शतभिषा नक्षत्र में दशमी तिथि को होगा। आइए जानते हैं अक्तूबर माह में मेष राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
अक्तूबर मेष राशिफल
ज्योतिषशास्त्र की गणनाओं के अनुसार, अक्तूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला साबित होगा। कुछ मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो कुछ में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं मेष राशि वालों के लिए करियर, शिक्षा, पारिवारिक जीवन, प्रेम-वैवाहिक जीवन, आर्थिक पक्ष और सेहत के लिहाज से अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा।
करियर- मेष राशि वालों के लिए अक्तूबर माह में करियर से संबंधित कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को इस माह काम-धंधे में रिस्क कम लेना होगा।
Budhaditya Rajyoga 2025: शुक्र की राशि तुला में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
शिक्षा- इस माह जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं और छात्रों को कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। छात्रों को परीक्षा परिणाम में सफलता मिलने के योग हैं।
पारिवारिक जीवन- अक्तूबर का महीना पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। कुछ छोटी-मोटी परेशाानियों से जूझना पड़ सकता है।
Lucky Zodiac: 27 सितंबर से इन 3 राशि के लोगों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बन रहा है ये विशेष संयोग
प्रेम और वैवाहिक जीवन- इस माह दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी के साथ रिलेशनशिप हैं उनको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
आर्थिक जीवन- इस माह आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के भी योग हैं।
सेहत- स्वास्थ्य के लिहाज से अक्तूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस माह आपको तनाव लेने से बचना होगा।