ज्योतिष में सभी 12 राशियों में मेष राशि का स्थान पहला होता है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला,ली, ली, लू, ले, लो, अ होता है। वे लोग मेष राशि के होते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। आइए जानते हैं मेष राशि के लोग किस गुण के धनी होते हैं।
- मेष राशि के लोग दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ने में माहिर होते है। दिखने में बहुत आर्कषक और साफ छवि के होते हैं।
- इस राशि के लोगों में कई गुण होते हैं। इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान और उपलब्धि प्राप्त होती है।
- मेष राशि के लोग निर्णय लेने में बहुत जल्दबाजी करते हैं। जल्दी में निर्णय लेने की वजह से कभी-कभी गलत निर्ण य भी ले लेते हैं। यह जिस काम में एक बार हाथ डालते हैं उसको पूरा किए बिना नहीं रुकते।
- मेष राशि के लोग एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाते हैं। इनकी कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है।
- इस राशि के लोग इरादे के पक्के होते हैं। इस राशि के लोग अपना अपमान जल्दी नहीं भूलते।