फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरादों के पक्के होते हैं मेष राशि के लोग, जानिए और भी खास बातें

Sun, 05 Aug 2018 03:36 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
aries - फोटो : aries
विज्ञापन

ज्योतिष में सभी 12 राशियों में मेष राशि का स्थान पहला होता है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला,ली, ली, लू, ले, लो, अ होता है। वे लोग मेष राशि के होते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। आइए जानते हैं मेष राशि के लोग किस गुण के धनी होते हैं। 

विज्ञापन


- मेष राशि के लोग दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ने में माहिर होते है। दिखने में बहुत आर्कषक और साफ छवि के होते हैं। 

- इस राशि के लोगों में कई गुण होते हैं। इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान और उपलब्धि प्राप्त होती है।

- मेष राशि के लोग निर्णय लेने में बहुत जल्दबाजी करते हैं। जल्दी में निर्णय लेने की वजह से कभी-कभी गलत निर्ण य भी ले लेते हैं। यह जिस काम में एक बार हाथ डालते हैं उसको पूरा किए बिना नहीं रुकते।
विज्ञापन


- मेष राशि के लोग एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाते हैं। इनकी कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है।

- इस राशि के लोग इरादे के पक्के होते हैं। इस राशि के लोग अपना अपमान जल्दी नहीं भूलते। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें