Mars Ketu Conjunction: 07 जून को मंगल और केतु की अशुभ युति बनी हुई थी, जो अब मंगल के राशि परिवर्तन से यह खत्म हो चुकी है। दरअसल मंगल-केतु यह अशुभ युति 18 साल बाद सिंह राशि में बनी थी।
विज्ञापन
1 of 4
28 जुलाई से मंगल केतु युति खत्म
- फोटो : adobe stock
Mars Ketu Conjunction: 28 जुलाई को ऊर्जा, साहस, संघर्ष, रक्त, क्रोध और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल सिंह राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगलदेव कन्या राशि में 13 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि में बना मंगल-केतु की अशुभ युति अब खत्म हो गई है। जिससे कई राशि वालों को इससे राहत मिलेगी। आपको बता दें कि 07 जून को मंगल और केतु की अशुभ युति बनी हुई थी, जो अब मंगल के राशि परिवर्तन से यह खत्म हो चुकी है। दरअसल मंगल-केतु यह अशुभ युति 18 साल बाद सिंह राशि में बनी थी। मंगल-केतु की अशुभ युति खत्म होने के साथ ही कुछ राशि वालों किस्मत में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल-केतु का अशुभ योग आपकी ही राशि से लग्न भाव में बना था जो अब खत्म हो चुका है। इस अशुभ योग के खत्म होने से आने वाला समय बहुत ही लाभकारी साबित होगा। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां अब खत्म हो जाएंगी। जो लोग किसी के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग राजनीति में हैं उनको कोई बड़ा पद मिल सकता है।
तुला राशि
मंगल और केतु की अशुभ युति के खत्म होने के साथ ही तुला राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपको बता दें कि जब इन दोनों ही ग्रहो की युति हुई थी तो यह आपके आय और लाभ के स्थान पर बन हुआ था। जिस कारण से इसमें आपको रुकावटें आ रही थी। जो अब खत्म हो जाएंगी। अब से आपकी आर्थिक स्थितियों में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने आपका मन काम में लगेगा। संतान सुख की प्राप्ति आपको होगी। धन के निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
मंगल-केतु की अशुभ युति के खत्म होने के साथ ही कर्क राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे। पिछले कई दिनों से यह युति आपकी राशि से धन के भाव बना हुआ था जिस कारण धन की आवक में कमी का सामना करना पड़ रहा था, जो अब दूर होगा। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपको हर तरह का सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी और व्यवसाय में हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही फायेदमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा।