फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच राशि की लड़कियां हमेशा अपने पति के लिए होती है भाग्यशाली, विवाह बाद मिलती है अपार सफलता

Sun, 04 May 2025 12:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ राशि की लड़कियां विवाह के बाद अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं। 
विज्ञापन
भाग्यशाली राशियां - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक राशि का अपना स्वभाव, गुण और तत्व होता है। जातक की राशि से उसके भाग्य, स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अक्सर आपने यह जरूर सुना होगा की जोड़ियां ऊपर से लिखकर आती हैं और इसी के आधार पर व्यक्ति की किस्मत का फैसला होता है। जन्म कुंडली का सप्तम भाव दांपत्य जीवन के लिए माना जाता है। हर एक पुरुष की यह इच्छा होती है कि उसका विवाह जिस किसी लड़की के साथ हो वह भाग्यशाली जरूर हो। लड़की की कुंडली में कुछ ऐसे योग जरूर होते हैं जब लड़के साथ उसका विवाह होता तो उसकी किस्मत में शुभ बदलाव अवश्य आना चाहिए।  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि की लड़कियां ऐसी जो अपने पति के लिए काफी भाग्य शाली होता है। आइए जानते हैं उन राशि की लड़कियों के बारे में जिनका विवाह होने के बाद वे अपने पति के लिए बहुत ही अधिक भाग्यशाली होती है। 
विज्ञापन


वृषभ राशि
इस राशि की लड़कियां विवाह होने के बाद अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह धन, वैभव, सुंदरता, आकर्षण और भोगविलास के स्वामी शुक्र देव होते हैं। इस राशि की लड़कियां बहुत ही मिलनसार और वित्तीय मामलों में अपने ऊपर निर्भर रहती हैं। इस राशि की लड़कियां जिस घर में विवाह के बाद जाती है वहां सुख, शांति और संपन्नता बनी रहती है। 

Gajlakshmi Rajyog: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा का गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियां अपने लाइफ पार्टनर से बहुत प्रेम करने वाली होती हैं। इस राशि की लड़कियां बहुत ही मेहनती और भाग्यशाली होती है। इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर के लिए अपार धन दौलत और सफलता दिलाने के लिए मानी जाती है। 
विज्ञापन


सिंह राशि
सिंह राशि की लड़कियां बहुत ही चंचल, तेज दिमाग वाली, हसमुख, स्वाभिमानी और आत्मविश्वास से लबरेज रहती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। इनका विवाह होने के बाद ये अपने पति के लिए बहुत ही भाग्य शाली होती है।

Weekly Horoscope (5 To 11 May): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में अवसरों की होगी वृद्दि

कुंभ राशि
कुंभ राशि की लड़कियां न्यायप्रिय, स्वतंत्र विचार और मिलनसार होती है। ये बहुत ही दयालु स्वभाव की होती हैं। ये दूसरों की मदद करने में हमेशा ही आगे रहती हैं। ये हमेशा कुछ अलग करने के बारे में विचार करती रहती हैं। ये अपने पार्टनर  से काफी प्रेम करने वाली होती है। विवाह के बाद इनका दांपत्य जीवन बहुत ही अच्छे से बीतता है।

Gajkesari Rajyog: गुरु-चंद्र युति से गजकेसरी योग, इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ और भाग्य का साथ

मीन राशि
मीन राशि की लड़कियां बहुत हा इमोशनल होती है। ये अपने पार्टनर का खुलकर साथ हमेशा देते हैं। इस राशि की लड़कियां जहां अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं वहीं बहुत ही रोमांटिक भी होती हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें