Ketu Transit 2022: आध्यात्म के श्रेष्ठतम ग्रह केतु 18 वर्ष बाद 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर फिर से तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं ये पूरे वर्ष इसी राशि पर गोचर करेंगे। ग्रहों में केतु को मोक्ष कारक ग्रह के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है किसी भी जातक की जन्म कुंडली में यदि यह प्रभावशाली रहते हैं तो उसके चेहरे का तेज देखने लायक होता है। गूढ़ विषयों के प्रदाता केतु का तुला राशि में आगमन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Aries horoscope 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए केतु कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएंगे। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। शादी-विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। साझा व्यापार करने में परेशानियां आएंगी। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। आर्थिक हानि के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए केतु आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी व्यापारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। ननिहाल पक्ष से अप्रिय समाचार मिल सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा,विदेश यात्रा के भी योग।
4 of 13
gemini rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव कई तरह के सुखद परिणामों की ओर संकेत कर रहा है। ये विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतर सिद्ध होगा। शोधपरक एवं आविष्कारक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूर्ण सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने कार्य पर ही ध्यान दें। रुके कार्य संपन्न होंगे। बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए केतु कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवा सकते हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद को बढ़ने न दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए केतु साहस और पराक्रम की वृद्धि तो करेंगे ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान भी करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव कई तरह के उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। रोजगार में भी अस्थिरता लाने का पूरा प्रयास करेगा। नेत्र ज्योति की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए आंखों की बीमारी का ध्यान रखें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी कुछ विवाद उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
8 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव कई तरह के सुखद परिणामों का सामना करवाएगा यद्यपि,कहीं न कहीं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से यह योग अति उत्तम रहेगा। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वभाव में भी उग्रता न आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी केतु उत्तम फल देंगे।
9 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
बृश्चिक राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए केतु अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। कई तरह के अप्रिय और आकस्मिक समाचार आपको परेशान कर सकते हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। परिवार के स्वास्थ्य अधिक धन व्यय करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले थोड़े और लंबित खिंच सकते हैं इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
10 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव अति सुखद परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह की प्रतियोगिता में बैठना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों पर अधिक खर्च होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग के योग।
11 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए केतु आपकी प्रभाव वृद्धि करेंगे। सरकारी विभागों में कार्य कर रहे लोगों के लिए तो ये सुखद समाचार रहेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। राजनीति में भी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सफलताओं के होते हुए भी किसी न किसी तरह से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा।
12 of 13
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव आपकी भाग्य वृद्धि ही कराएगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी कार्यकुशलता और अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
मीन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे इसलिए सावधान रहें।