Karva Chauth 2024: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का उपवास रखा जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। सभी सुहागिनें इस दिन पति की लंबी आयु और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है।
भारत में करवा चौथ को मुख्य रूप से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में मनाया जाता है। इस पर्व में सरगी का भी विशेष महत्व है। कहते हैं कि सरगी खाने के बाद ही व्रत की शुरुआत होती है, जिसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ पर पूरे सोलह श्रृंगार के साथ पूजा में बैठना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि और सदा सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि साड़ी राशि के अनुसार पहनने से पति की तरक्की के योग बनते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि की महिला को कौन से रंग की साड़ी पहननी चाहिए।