फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियां: आर्थिक मोर्चे पर मिल सकती है कामयाबी और अधूरे काम होंंगे पूरे

Sat, 03 Oct 2026 07:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

04 अक्तूबर को ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 04 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला
रविवार, 4 अक्तूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए अच्छे संकेत हैं। करियर-कारोबार में आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कल के दिन कुछ अटके काम पूरे होने की संभावना है। साथ ही कुछ नए तरह के अवसरों की प्राप्ति भी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कल, 4 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत ही शुभ और सकारात्मक रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आय में इजाफा होगा और अचानक से कोई बड़ा लाभ या फिर अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आपको पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी। आपको रविवार को कुछ पुराने उधार वापस से मिल सकते हैं।

बुध-मंगल की 90 डिग्री की स्थिति से बना केंद्र दृष्टि राजयोग, इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन बहुत ही अच्छा, शानदार और लाभ से भरा हुआ होगा। करियर-कारोबार में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। लाभ प्राप्ति के अच्छे मौके मिलेंगे। रविवार के दिन आपको किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। रोजगार के सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे जिससे आपके कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 2026: 5 से 11 अक्तूबर तक इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

4 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए करियर-कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते है। कार्यों में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी और प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। आय में इजाफा होगा। कल के दिन आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है जिससे आपको रुतबे में इजाफा देखने को मिलेगा। 

लकी राशियां: शारदीय नवरात्रि में सूर्य की बदलेगी चाल, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा और शानदार रहेगा। करियर-कारोबार में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार संग मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन की खबरें मिल सकती है। आपके काम सही समय पर पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आपको पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। 
 

मेहनती राशियां: इन 5 राशियों के जातक होते हैं मेहनती और कर्मठ, लक्ष्य पाने के लिए नहीं मानते हार


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें