फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली के दिन इन जीवों का दिखना होता है बहुत शुभ, बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

Thu, 10 Oct 2024 10:48 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के दिन अगर आपको कुछ जीव घर में या घर के आस पास नजर आते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत हैं कि स्वयं मां लक्ष्मी आपको कृपा देने आपके घर आईं हैं। आइए जानते हैं वो कौन से जीव हैं जिनका दीवाली के दिन दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2024: दीपावली का पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। देश के हर कोने में दिवाली का पर्व बेहद भव्य रूप में मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी जी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 01 नवंबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन को शास्त्रों में भी बहुत शुभ माना गया है।

विज्ञापन


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार,  दिवाली के दिन अगर आपको कुछ जीव घर में या घर के आस पास नजर आते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत हैं कि स्वयं मां लक्ष्मी आपको कृपा देने आपके घर आईं हैं। आइए जानते हैं वो कौन से जीव हैं जिनका दीवाली के दिन दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Samudrik Shastra: घर में छिपकली का अंडा दिखना किस बात का है संकेत? जानिए शुभ है या अशुभ
विज्ञापन


दिवाली के दिन इन जीवों का दिखना माना जाता है शुभ

उल्लू
दिवाली की रात को अगर आपको उल्लू दिख जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अगर दिवाली के दिन उल्लू दिख जाए तो समझें स्वंय लक्ष्मी जी आपके घर आपको आशीर्वाद देने आईं हैं। अगर दिवाली के दिन पूर्व दिशा से उल्लू बोलता हुआ दिखाई दे, तो इसे शुभ माना जाता है। वहीं घर के आस-पास उल्लू दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी घर में आने वाली हैं। सनातन धर्म में उल्लू समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसका दिखना बहुत शुभ माना जाता है।

छिपकली
दिवाली के दिन घर में छिपकली का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर दिवाली के दिन आपको छिपकली दिखती है यह इस बात का संकेत माना जाता है कि आपको आने वाले समय में पैसों की कमी नहीं होगी।

छछूंदर
इसके अलावा दिवाली के दिन छछूंदर का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। छछूंदर को लक्ष्मी जी का वाहन माना गया है। छछूंदर को दिवाली के दिन संध्या के समय देखना सुख-समृद्धि के आने का संकेत माना जाता है। छछूंदर का दिखना इस बात का प्रतीक माना जाता है कि भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है।
विज्ञापन

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें