फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: कुंडली में कैसे बनता है धनवान होने का योग ? क्या आपकी कुंडली में है ये योग ?

Sat, 10 Dec 2022 03:02 PM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर

सार

चौथे भाव से जमीन जायदाद और सम्पत्ति का विचार किया जाता है। क्या जातक को अपनी मां के द्वारा सम्पत्ति प्राप्त होगी इसका विचार भी इसी भाव से किया जाता है
विज्ञापन
कुंडली में अगर उच्च का सूर्य गुरु या बुध के साथ लाभ भाव में हो तो जातक बड़ा कारोबारी बनता है और खूब धन कमाता है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष में ग्रह और भाव के स्वामी से बनने वाले योगों को विस्तार से समझाया गया है। आज के इस समय में धन की प्रधानता से इंकार नहीं किया जा सकता है। धन का महत्व हर व्यक्ति समझता है इसलिए सब धन पाने की इच्छा रखते है लेकिन जीवन में कई जातकों को धन से जुडी समस्या का सामना भी करना पड़ता है तो आज इस लेख में हम यह समझने की कोशिश करेंगे की किसी जातक की कुंडली में धनवान होने का योग कैसे बनता है। 

विज्ञापन


1 - कुंडली के दूसरे भाव को धन भाव और एकादश भाव को लाभ भाव कहा गया है। दूसरे भाव से पैतृक संपत्ति का विचार होता है वही एकादश भाव व्यक्ति के खुद को धन को दर्शाता है। 

2 - कुंडली के छठे भाव से नौकरी और सप्तम से व्यापार का विचार होता है। व्यक्ति के धनवान होने में इन दो भावों को बेहद महत्व है। 

3 - चौथे भाव से जमीन जायदाद और सम्पत्ति का विचार किया जाता है। क्या जातक को अपनी मां के द्वारा सम्पत्ति प्राप्त होगी इसका विचार भी इसी भाव से किया जाता है। 
विज्ञापन


4 - अगर किसी जातक की कुंडली में दूसरे भाव का स्वामी लाभ भाव में विराजमान हो या लाभ भाव एक स्वामी धन भाव में विराजमान हो तो जातक धनवान होगा। 

5 - अगर दूसरे और एकादश भाव के स्वामी त्रिकोण में विराजमान होकर एक दूसरे को देखे तो भी जातक को धन की कमी नहीं होगी। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

6 - अगर छठे भाव का स्वामी एकादश भाव के स्वामी के साथ छठे या एकादश भाव में हो तो जातक पहले नौकरी करता है और फिर धीरे 2 बड़ा व्यापारी बनता है। 

7 - अगर शनि मंगल राहु जैसे ग्रह धन भाव में बलवान होकर बैठे तो जातक को परिवार के द्वारा सम्पत्ति मिलती है। 

8 - अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में दूसरे और चौथे भाव के स्वामी नवम दशम में बैठे हो तो उसे मां के सहयोग से खूब धन प्राप्त होता रहता है। 

9 - दूसरे और लाभ भाव के स्वामी अगर आठवें भाव के स्वामी के साथ उसी भाव में बलवान होकर बैठे तो जातक को देवताओं की कृपा से गुप्त धन प्राप्त होने की सम्भावना मिलती है। 

10 - किसी जातक की कुंडली में अगर उच्च का सूर्य गुरु या बुध के साथ लाभ भाव में हो तो जातक बड़ा कारोबारी बनता है और खूब धन कमाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें