फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर न सिर्फ लगेगा ग्रहण बल्कि सूर्य-राहु की युति भी खतरनाक, इन राशि वालों को रहना होगा बचके

Sat, 09 Mar 2024 03:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

होली पर चंद्रग्रहण के साथ-साथ मीन राशि में ग्रहण योग का साया रहेगा। ज्योतिष में ग्रहण योग को शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो भारतीय समय के अनुसार सोमवार 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस वर्ष की होली बहुत ही खास रहने वाली है। होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के साथ-साथ एक दूसरा भी खतरनाक योग भी बनेगा। दरअसल यह खतरनाक योग सूर्य और राहु के युति से बनेगा। होली पर चंद्र ग्रहण का साया तो रहेगा ही साथ ही सूर्य और राहु की युति से एक ग्रहण योग भी बनेगा। ज्योतिष में ग्रहण योग को शुभ नहीं माना जाता है। होली पर चंद्र ग्रहण और सूर्य-राहु की युति से बना ग्रहण योग का नकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं होली पर चंद्र ग्रहण और सूर्य-राहु की युति से बने ग्रहण योग के बारे में सबकुछ....

विज्ञापन


होली 2024 और चंद्र ग्रहण का साया
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है। फिर इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है और होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इसके अलावा इस बार होली के दिन ही साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भी लगेगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो भारतीय समय के अनुसार सोमवार 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर होगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण  इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस के पूर्वी भाग, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में द्दश्यमान होगा। 

होली पर ग्रहों की चाल
इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण के साथ-साथ मीन राशि में ग्रहण योग का साया भी रहेगा। इसके अलावा 25 मार्च को होली के ठीक एक सप्ताह पहले 18 मार्च को शनि ग्रह उदय होंगे। फिर होली के पहले सूर्य का राशि परिवर्तन भी होगा। सूर्य कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर राहु पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में होली पर चंद्र ग्रहण के साथ-साथ मीन राशि में सूर्य-राहु की युति भी बनेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी राहु, सूर्य और चंद्रमा की युति होती तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में ग्रहण योग को अशुभ योग माना जाता है। इस तरह से होली पर चंद्र ग्रहण के साथ साथ मीन राशि में सूर्य-राहु की युति से खतरनाक योग भी बनेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए इस तरह का योग बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन


इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
होली पर चंद्रग्रहण के साथ-साथ मीन राशि में ग्रहण योग का साया रहेगा। ऐसे में इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कन्या, तुला , धनु ,मकर और कुंभ राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के संकेत हैं। कार्यो में बाधाएं आएंगी। धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में असफलताएं मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को काम में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्च में नुकसान हो सकता है और सेहत में गिरावट आ सकती है। 
विज्ञापन


कुंभ राशि में मंगल-शनि की युति, इन राशि वालों के लिए आने वाला समय रहेगा अच्छा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें