फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

Fri, 30 Oct 2026 06:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। महीने की शुरुआत सुख-सुविधाओं के बीच होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
नवंबर मासिक राशिफल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि जल तत्व की संवेदनशील और भावुक राशि मानी जाती है। इसके स्वामी चंद्र देव हैं, जो मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति के कारक हैं। इस राशि के जातक परिवार से गहरा लगाव रखते हैं और दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


कर्क राशि (नवंबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। महीने की शुरुआत सुख-सुविधाओं के बीच होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस दौरान किसी धार्मिक स्थान या पर्यटन स्थल की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। दूसरे सप्ताह में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा मिलने और आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने के कारण सरकारी कामों में भी सहायता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए महीने का मध्य समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान प्रमोशन मिलने के साथ कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। महीने के उत्तरार्ध में व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। इससे आर्थिक स्थिति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी सुधार आएगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान या पुरस्कार मिलने के योग हैं।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
पारिवारिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। महीने के अंतिम हिस्से में परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत बढ़ने से पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की नई शुरुआत होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने का अधिकांश समय अच्छा रहेगा, लेकिन अंतिम दिनों में अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। ऐसे में आर्थिक योजना बनाकर चलें। अपनी सेहत के साथ परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर भी ध्यान दें।

उपाय
प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें