फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर, 4 दिसंबर के बाद से इन राशियों को मिलेगा लाभ और पुराने काम होंगे पूरे

Wed, 18 Nov 2026 05:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

बुध दिसंबर में शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र अनुराधा में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती हो सकती है।  
 
विज्ञापन
बुध का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि, संचार और व्यापार के कारक ग्रह बुध 4 दिसंबर को अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो 13 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी कर्मफलदाता शनिदेव होते हैं। ऐसे में बुध का शनि के नक्षत्र में जाने से कई क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें इस समय बुध तुला राशि में भ्रमण कर रहे हैं, जो 2 दिसंबर को राशि परिवर्तन करते हुए वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं बुध के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन


बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर करने से वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना बहुत ही शुभ और अनुकूल हो सकता है। बुध का गोचर आपके राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे। इससे जो लोग किसी व्यापार में साझेदार हैं उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी में हैं उनको नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 

बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर से कर्क राशि पर असर
कर्क राशि वालों के लिए बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर आपको कई मामलों में जीत दिला सकता है। बुध का नक्षत्र परिवर्तन आपकी राशि से पंचम भाव में होगी जिससे शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबार में जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। संतान से संबधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर से कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। इस दौरन आपके साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश करने वालों को कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में बेहतर मुनाफा और डील हासिल करने के योग हैं। 

मकर राशि पर बुध के अनुराधा नक्षत्र में गोचर का प्रभाव
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर करना बहुत ही अच्छा और लाभकारी हो सकता है। इससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा।

सूर्य नक्षत्र गोचर: देवउठनी एकादशी पर सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन


Lucky Zodiac Signs: साल खत्म होने से पहले इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी और तरक्की के मिलेंगे मौके

शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें