फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जुलाई को है सबसे अच्छा मुहूर्त, इसके बाद 19 नवंबर को हो सकेंगे सारे शुभ काम

Thu, 19 Jul 2018 10:20 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई 2018 को सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त बन रहा है। शनिवार 21 जुलाई को भड़ली नवमी है। इस दिन अबूझ और स्वयं सिद्ध मुहूर्त बन रहा है। शादी का यह आखिरी शुभ मुहूर्त है। अबूझ और स्वयं सिद्ध मुहूर्त में प्राय: समस्त मंगलकार्य किए जा सकते हैं। इनमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग, शुक्र-गुरु अस्त आदि का विचार नहीं किया जाता। 23 जुलाई देवशयनी एकादशी से सभी तरह के शुभ कार्यों में रोक लग जाएगी। मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी के बाद भगवान 4 महीनों के लिए आराम करने चले जाते है। इसके बाद 19 नवंबर से सभी तरह के शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन


- इस बार भड़ली नवमी पर सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है जिसके कारण से यह और भी शुभ हो गया है। 

- 19 अक्टूबर से 19 नवंबर तक शुक्र अस्त रहेगा इसके अलावा गुरु तारा 14 नवंबर से 8 दिसंबर 2018 तक अस्त रहेगा। ज्योतिष में गुरु और शुक्र तारों के उदय रहने पर ही सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते है।

-पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए विश्राम करने के लिए क्षीर सागर में चले जाते हैं। इन 4 महीनों के दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह,उपनयन संस्कार, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य थम जाते है। 4 महीने की निद्रा पूरी करने के बाद देवोत्थान यानी देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु अपनी निद्रा का त्याग करते हैं और फिर से सृष्टि का संचालन अपने हाथों में ले लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें