बेडरूम में मकड़ी का जाला
वास्तु के अनुसार बेडरूम में मकड़ी के जाला लगने से परिवार के लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इतना ही नहीं बेडरूम में जाला होने से पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन की स्थिति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
घर के कोनों में मकड़ी का जाला
वास्तु के मुताबिक लंबे समय से घर के कोनों में मकड़ी का जाला लगने से धन हानि की समस्या हो सकती है।
घर के मंदिर में मकड़ी का जाला
अक्सर लोग घर के मंदिर में ध्यान नहीं देते हैं। अगर आपके घर के मंदिर में मकड़ी का जाला लगा हुआ है वास्तु के अनुसार ये दुर्भाग्य का कारण हो सकता है। इसलिए मंदिर का और मंदिर में मौजूद भगवान की तस्वीरों के साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।
किचन में मकड़ी का जाला
किचन में मकड़ी का जाला लगना बहुत आम बात है, पर इसकी साफ सफाई पर लोगों को खास ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार किचन में मकड़ी का जाला लगने से परिवार लोग बीमार पड़ सकते हैं।
वास्तु के अनुसार उपाय
घर को नियमित रूप से साफ करना सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। मकड़ी के जालों को झाड़ू से साफ करें और उन्हें कूड़ेदान में फेंक दें। अगर घर में मकड़ी के जाले हैं तो नकारात्मक ऊर्जा संचार होना बहुत आम बात है, इसको दूर करने के लिए दीपक या धूप जलाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी के जालों को अशुभ माना जाता है। इन जालों से नकारात्मक ऊर्जा, धन-हानि और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, घर को नियमित रूप से साफ करना और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना महत्वपूर्ण है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।