वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।]
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत के मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में कुछ उलझने रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रहा थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील लटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
उपाय
- किसी गरीब को भोजन दें।
- घर में दीप जलाएं और मां दुर्गा की पूजा करें।
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।