वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमय, दृढ़ निश्चयी और जुनूनी होते हैं। ये गहराई से सोचने वाले होते हैं और अपनी भावनाओं को आसानी से प्रकट नहीं करते। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गुस्से वाले और शक करने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
लो, ने, नी, नू, या, यी
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी जोखिम में हाथ डालने से बचना होगा। साझेदारी में भी आपको पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने के संभावना बहुत कम है। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको मिलना मुश्किल होगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन
उपाय
वृश्चिक राशि के लोगों को कष्टों के समय हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करना चाहिए।
महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
वृश्चिक राशि के लोग हनुमान जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।