Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन रहने से आपका मन परेशान रहेगा।
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमय, दृढ़ निश्चयी और जुनूनी होते हैं। ये गहराई से सोचने वाले होते हैं और अपनी भावनाओं को आसानी से प्रकट नहीं करते। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गुस्से वाले और शक करने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
लो, ने, नी, नू, या, यी
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे और पारिवारिक मामले आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
उपाय
वृश्चिक राशि के लोगों को कष्टों के समय हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करना चाहिए।
महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
वृश्चिक राशि के लोग हनुमान जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।