आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर कार्य करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे थे,तो आपकी चिंता भी समाप्त होगी और धर्म-कर्म के कार्यों आप काफी रूचि बढ़ेगी और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी से अपने मन की बात करने से बचें,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उसमें आज उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप किसी से उधार लेने से बचें।