वृषभ राशि के लोग धैर्यवान और मेहनती माने जाते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं और इसे पृथ्वी तत्व की स्थिर राशि माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ राशि के लोग अपनी समझदारी और भरोसेमंद स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये रिश्तों में स्थिरता और अपनापन बनाए रखते हैं। वहीं, शुक्रवार का दिन इन राशि वालों के लिए लकी होता है और इनका शुभ अंक 8 माना जाता है।