फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का तुला राशिफल: आज व्यस्तता के बीच अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें, पढ़ें 29 नवंबर का राशिफल

Sun, 29 Nov 2026 05:07 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Tula Rashifal: आज का दिन काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। कई जिम्मेदारियां एक साथ सामने आने से आपका समय तेजी से बीतेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है। इस राशि के जातक संतुलित दृष्टिकोण रखने वाले, सौंदर्य के प्रति आकर्षित और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। ये जीवन में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करते हैं और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना पसंद करते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, जिससे लोग आसानी से इनकी ओर खिंच जाते हैं। संगीत, फैशन, सजावट और कलात्मक चीजों में इनकी विशेष रुचि होती है। रचनात्मक कार्यों में इनका झुकाव अधिक देखने को मिलता है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद वस्त्र, मिठाइयां या सुगंधित वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय

विज्ञापन


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। कई जिम्मेदारियां एक साथ सामने आने से आपका समय तेजी से बीतेगा। ऐसे में जरूरी कामों को स्वयं संभालना बेहतर रहेगा और हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। किसी पार्टी, समारोह या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। वहां आपकी बातचीत का तरीका और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित कर सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी। हालांकि, वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी न करें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की भी संभावना है। उससे बातचीत करके पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न हो जाएगा। आज व्यस्तता के बीच अपने लिए थोड़ा समय निकालना भी जरूरी रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहेगा दिन, पढ़ें करियर और प्रेम जीवन का हाल
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें