Aaj Ka Tula Rashifal: आज का दिन आपके लिए उलझनो भरा रहने वाला है। आप कामों को करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आपके मन में भ्रम रहने से आपकी समस्याएं और बढ़ेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आप कामों को करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आपके मन में भ्रम रहने से आपकी समस्याएं और बढ़ेगी। आपका कोई नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपके जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग- नीला
उपाय
घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं