तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। बड़े सदस्यों का आपको मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक कामो में आप बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, वह अच्छे रहेंगे, लेकिन आपको कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी बिजनेस को लेकर कोई डील यदि अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग- लाल
उपाय
घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं