तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको किसी प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में अपनी आंखों और कान को खुले रखने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, जिसमें आपको भाई- बहनों का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग- पीला
उपाय
घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।
तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं