फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Sun, 01 Feb 2026 05:06 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Singh Rashifal: आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम में हाथ बढ़ाने से बचना होगा।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि  
विज्ञापन

सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे  

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम में हाथ बढ़ाने से बचना होगा। आप लोगों को पहचान कर कामों को करें, इसलिए आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड बिल्कुल ना रहें। नौकरी में बदलाव के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और आप अपने धन को किसी बचत की योजना में भी लगा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

शुभ रंग: ग्रे

उपाय:  
  • घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।  
  • किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।  
  • मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।  
विज्ञापन




Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
New Year 2026: इन मूलांकों की लव लाइफ के लिए 2026 रहेगा खास, रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें