फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों की मन की इच्छा हो सकती है पूरी, पढ़ें आज का सिंह राशिफल

Fri, 20 Jun 2025 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Singh Rashifal: आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आप किसी मकान या वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि  
विज्ञापन

सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे  

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आप किसी मकान या वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की अपने साथियों से खूब पटेगी। आप अपने आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद मे ना पड़ें। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो आप उसे निपटाने की पूरी कोशिश करें। आप अपने सहयोगियों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन

शुभ रंग-नारंगी

उपाय:  
  • घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।  
  • किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।  
  • मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।  

 

 

June 2025 Festivals: गुप्त नवरात्रि से लेकर रथ यात्रा तक, जानें जून माह के प्रमुख त्योहारों की तिथि

June Grah Gochar: जून में सूर्य, मंगल समेत चार ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी चुनौतियां

June Monthly Horoscope: पढ़ें जून का मासिक राशिफल, शनि की ढैया और मंगल-शुक्र परिवर्तन के बीच कैसा बीतेगा माह

विज्ञापन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें