फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे, पढ़ें 11 नवंबर का राशिफल

Wed, 11 Nov 2026 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपका आत्मविश्वास और कार्यक्षमता दोनों लोगों के सामने उभरकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रभावित होकर प्रशंसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग आत्मसम्मान को बेहद महत्व देते हैं और स्वभाव से साहसी, निडर तथा नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें हर जगह अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा रहती है। हालांकि, कई बार इनका अहंकार और क्रोध रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए विनम्रता बनाए रखना इनके लिए आवश्यक है। गेहूं, गुड़ या तांबे से संबंधित वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope
आज आपका आत्मविश्वास और कार्यक्षमता दोनों लोगों के सामने उभरकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रभावित होकर प्रशंसा कर सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है, जिससे मन में संतोष रहेगा। कारोबारियों के लिए भी दिन लाभकारी साबित हो सकता है। विशेष रूप से धातु से जुड़े व्यापार में अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। राजनीति या प्रभावशाली लोगों से बने संपर्क भी आपके काम आ सकते हैं।

परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा, वहीं दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। हालांकि, कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या रहती है तो नियमित सावधानी और उचित देखभाल बनाए रखें।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, खरीदारी में खर्च हो सकती है बड़ी रकम
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें