सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसे मेल मिलाप करने आए तो आप उसमें गढ़े मुर्दे ना उखाड़ें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा
उपाय:
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।
- घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
- किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।
- इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नमः', 'ॐ भास्कराय नमः', 'ॐ आदित्याय नमः', 'ॐ भानवे नमः', 'ॐ दिवाकराय नमः' जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।