Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज 18 सितंबर , गुरुवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हैं जिससे शशि योग बना हुआ है। साथ ही आज के दिन गुरू और सूर्य के बीच केंद्र योग, सूर्य और बुध के द्वारा कन्या राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सभी के लिए कैसा रहेगा पूरा दिन। जानते हैं आज का राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका धन यदि कही फंसा हुआ था, तो आप उसकी वसूली कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे और आपको अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह बॉस को पसंद आएगी और आपके मनपसंद काम मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने पिताजी को यदि काम को लेकर कोई सलाह देंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहने वाले हैं। आप अपने घर का काम भी शुरू कर सकते हैं।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ाना होगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपकी बेवजह की आदत आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज आपके खर्च आपके सिरदर्द बन सकते हैं, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होंगी। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपका कोई पुराना लेन देन चुकता होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। सेल्स व मार्केटिंग से जुड़े लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद
आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। यदि आपने किसी दूसरे को बिना मांगे सलाह दी, तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। आपकी दान-पुण्य के कार्यो में काफी रुचि रहेगी और आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आर्थिक मामलों पर आप पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी सरकारी योजना में निवेश किया था, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।
Navpancham Rajyog 2025: गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपकी कूटनीति से आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने बिजनेस में कुछ नयी योजनाओं को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर कोई विवाद आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा, लेकिन आपको अपने पिताजी की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। आपकी किसी बात से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें।