फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 10 Sep: इन पांच राशि वालों को तरक्की और लाभ मिलने के प्रबल योग, पढ़ें 10 सितंबर का राशिफल

Wed, 10 Sep 2025 06:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

10 September Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 सितंबर 2025 का राशिफल।
विज्ञापन
10 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज का दिन ज्योतिष के लिहाज़ से बेहद खास है। चंद्रमा का गोचर मीन से निकलकर मेष राशि में हो रहा है, और इसके साथ ही रेवती नक्षत्र और वृद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ये योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं। गुरु और चंद्रमा के मिलन से बनने वाला शुभ योग, सूर्य और चंद्रमा के बीच नवम-पंचम संबंध, और वृद्धि योग — ये सभी आज के दिन को भाग्यशाली बना रहे हैं, खासकर वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए। इस शुभ दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जानिए कि आज का राशिफल क्या कहता है, कौन-सी दिशा से मिलेगा आपको लाभ, और क्या करें ताकि दिन और भी सफल हो।

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष (Aries)
विज्ञापन

स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपका व्यापार पहले से बेहतर चलेगा। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई पार्टनरशिप न करें, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें और आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने की संभावना है। आप लोगों की आवभगत में लगे नजर आएंगे। आपके पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपको टेंशन होगी।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर दुविधा बनी रहेगी। आज आपको बेवजह का भय सताएगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आज वह पूरी हो सकती है। आप ज्यादा पानी वाली जगह जाने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा।
विज्ञापन


मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से मेल मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर ले जाने से बचना होगा। आपने यदि किसी काम को लेकर कोई लापरवाही दिखायी, तो वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या बन सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज आपको शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके काम में यदि कुछ विघ्न आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। आप अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की कोशिश करें, क्योंकि उन्हें आपकी तरक्की से ईर्ष्या होगी। आप किसी बैंक से यदि कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो उसके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।

Chaturgrahi Yoga: सूर्य की राशि में शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा और वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं और आपको किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शौक मजबूत की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं बाहर घूमने फिराने के लेकर जा सकते हैं।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की चीजे लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपनी माताजी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को लेकर भी सतर्क रहें, क्योंकि उनमें लापरवाही करने से वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों में सुधार लायेंगे। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी  कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको झूठा साबित किया जा सकता है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

Navpancham Rajyog 2025: गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने में ढील बिल्कुल ना दें और संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा।

Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके
विज्ञापन


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। पार्टनरशिप यदि आप किसी काम को लेकर करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके चलें, क्योंकि बाद में आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। किसी नये घर आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं।

Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर से मेष सहित इन राशि वालों को व्यापार में होगा मनचाहा लाभ, मंगल करेंगे गोचर

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कोई निवेश थोड़ा समझदारी से करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी, क्योंकि उनका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई साथी पसंद आ सकता है, जिससे उनकी वाणी से लोग आपको काफी खुश करने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें