Aaj Ka Rashifal 04 September 2025: आज, 4 सितंबर गुरुवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा को गोचर शनिदेव की राशि मकर में हुआ है। आज के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सौभाग्य योग का शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज के दिन मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थितियों में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल विस्तार से...
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें और अपनी किसी भी शारीरिक समस्या को यदि आपने दबाया, तो बाद में वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकती है। आपको अपने सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी, जिससे दोनों एक दूसरे के लिए के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। यदि आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर कोई समस्या है, तो उसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत अवश्य करें, जिससे आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप अपने बिजनेस को कहीं बाहर तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। संतान की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपका किसी पारिवारिक मामले को लेकर मन परेशान अधिक रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद
आज आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखना होगा और आप अपने गुस्से को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करें। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। बिजनेस में आपको किसी समस्या को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत करनी होगी, तभी आप किसी काम में आगे बढ़ें।
Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसे आप अपने पिताजी से शेयर कर सकते हैं। आपका कोई काम पूरा न होने में समस्या आ रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने आस पड़ोस में किसी को बिना मांगे सलाह न दें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप कोई निवेश करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा और आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समानता बनी रहेगी। आज आपको काम को लेकर भागदौड़ भी अधिक रहेगी।
Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके