Aaj Ka Rashifal 08 July 2025: आज 08 जुलाई, मंगलवार का शुभ दिन है, वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि के बाद गुरु की राशि धनु में होगा। इसके अलावा आज के दिन भौम प्रदोष का शुभ योग भी बन रहा है। ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में आज के दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। कुछ राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी, कुछ को भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा वहीं कुछ के हिस्से में आज परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार को लेकर आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने परिजनों पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा और आप परिवार में किसी सदस्य पर कोई जिम्मेदारी ना डालें। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है। छोटों की गलतियों को आपको बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप अपने आवश्यक कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। करीबियों को आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा।