Aaj Ka Rashifal 06 July 2025: आज 6 जुलाई, रविवार का दिन है और आज से चातुर्मास प्रारंभ हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह की एकादशी तिथि है जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा फिर इसके बाद मंगल की राशि वृश्चिक में होगा। आज के दिन रवियोग के संयोग में विशाखा नक्षत्र से त्रिपुष्कर योग का संयोग बना हुआ है। आज के राशिफल में मेष राशि वालों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वृषभ राशि वालों को आज के दिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सिंह राशि वालों को आज के दिन नौकरी में कुछ अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा। जानें आज का राशिफल।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो पिताजी से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और कोई धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए यदि लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी योजनाएं भी आपको बेहतर लाभ देगी। आप अपने खर्चों को भी कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे और आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे जल्दबाजी के कारण कोई गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन आप उसे अपने जूनियर की मदद से ठीक करने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है और आप काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिस कारण आप आराम के लिए समय कम निकालेंगे। आप अपने घर के रखरखाव में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लेंगे। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आपके मन में भी टेंशन भरपूर रहेगी, लेकिन आप बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण समस्या में आ सकते हैं, इसलिए आप लोगों से तोलमोल कर ही बोंले, तो ही बेहतर रहेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।