Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: आज गुरुवार, 10 जुलाई है। आज के दिन गुरु पूर्णिमा का शुभ संयोग बना हुआ है। इसके साथ गुरु पूर्णिमा पर गुरु आदित्य राजयोग के दुर्लभ संयोग में चंद्रमा का गोचर गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में हैं। ऐसे में आज के दिन भगवान विष्णु के आशीर्वाद से मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि समेत चार राशि के लोगों की किस्मत में बदलाव आ सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं 10 जुलाई के राशिफल में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के सितारे क्या कहते हैं। जानिए आज का राशिफल।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो लोग ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आप अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने कर्जों को भी काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से आपको बचना होगा, नहीं तो इससे आपका खर्चा बढ़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिस कारण आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, वह आपको वापस मिल सकता है और आप मनचाहे खर्च भी करेंगे, जिससे आप जीवनसाथी के लिए भी कोई महंगा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से राय लेनी होगी, तभी आप आगे बढ़ें तो बेहतर रहेगा।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो वह उनके लिए अच्छी रहेगी। आपको भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपकी कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो बिजनेस में आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको टेंशन भी भरपूर रहेगी।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी को भी प्रमोशन मिलने की संभावना है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन भी ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके घर से पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।