फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों को नए अवसर मिल सकते हैं, पढ़ें 9 अक्तूबर का राशिफल

Fri, 09 Oct 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं और उच्च शिक्षा से संबंधित किसी योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं और उच्च शिक्षा से संबंधित किसी योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी परीक्षा या प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी रणनीति पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। किसी को पैसा उधार देने या जल्दबाजी में लेन-देन करने से बचें।

पुराने कर्ज या उधारी को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में कदम उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दांपत्य जीवन में आज कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मूड बेहतर होगा और रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। यात्रा के दौरान या वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। आय के नए स्रोत तलाशने के लिए आपको निरंतर प्रयास करना होगा। शुरुआत में परिणाम धीमे मिल सकते हैं, लेकिन धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु: 
विद्यार्थियों को नए अवसर मिल सकते हैं।
लेन-देन में सावधानी रखें।
जीवनसाथी से सुखद सरप्राइज मिलेगा।
वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
आय बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रखें।

12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें