मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपको छोटी-छोटी बातों पर पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। संतान से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचें और किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
शुभ रंग- लाल
उपाय:
- घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
- घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
- किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।