संतान की खुशी के लिए वाहन खरीदने का मन बन सकता है। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा, हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
मेष राशि के लोग अधिक ऊर्जावान और साहसी होते हैं। इन्हें राशि चक्र की पहली राशि माना गया है। इनके स्वामी मंगल होते हैं, जो साहस और पराक्रम के कारक हैं। इन राशि वालों को मूंगा धारण करना चाहिए। यह अपने प्रभावशाली असर के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
मेष राशि
आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी और इसका सकारात्मक असर कामकाज के साथ-साथ व्यापार में भी दिखाई देगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और कारोबार में नई गति आएगी। नई पार्टनरशिप का विचार है तो जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। संतान की खुशी के लिए वाहन खरीदने का मन बन सकता है। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा, हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।