फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वालों को आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, पढ़ें 17 अक्तूबर का राशिफल

Sat, 17 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। किसी करीबी की याद या पुरानी बात आपके मन को भावुक कर सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। किसी करीबी की याद या पुरानी बात आपके मन को भावुक कर सकती है। ऐसे में अपनी भावनाओं को समझने के साथ यह भी ध्यान रखें कि हर निजी बात हर व्यक्ति के सामने साझा करना जरूरी नहीं है। आर्थिक दृष्टि से दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी संस्थान से सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है।

घर में मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स, संस्थान या अवसर के बारे में जानकारी मिल सकती है। हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखें।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
 नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
 आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
 घर में मेहमानों के आने से खुशियां बढ़ेंगी।
 उच्च शिक्षा के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं।
 अपनी निजी बातें सोच-समझकर साझा करें।

12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें